युवक की मौत, मोबाइल से मिले ऑडियो नोट्स बेटिंग के खेल से जोड़ रहे तार, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को नदी से निकाला और उसे कोतवाली ले आई। युवक के पास से मिले फोन के आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। कोतवाली पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चाचा ने बताया कि पिछले चार दिन से युवक से संपर्क नहीं हो रहा था। बाद में परिवार की ओर से वाराणसी के लंका थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं युवक के मोबाइल कुछ वॉयस नोट्स मिले है जो इस घटना को बेटिंग के खेल से जिद रहे है ।
मुगलसराय कोतवाली पहुंचे कानपुर के साकेत नगर निवासी विनोद कुमार वर्मा ने मृतक युवक की पहचान हर्षित वर्मा (26) के रूप में की । विनोद वर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से हर्षित की बात उसके परिवार वालों से नहीं हो रही थी । उन्होंने बताया कि उनका भतीजा बनारस में काम करता था। होली के समय अपने एक मित्र अंकित मिश्रा के साथ घर आया था । बताया कि साथ में और भी लड़के थे लेकिन अंकित काफी नजदीक थी। बताया कि बनारस आने के बाद उसने खाते में पिता से कुछ रूपये भी लिए थे। मृतक ने चाचा ने बताया कि शुक्रवार को उसका फोन बंद हो गया था ।इसके बाद शनिवार को परिवार के लोग बनारस आए और हर्षित की काफी तलाश की लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिवार वालों ने लंका थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई । बताया कि रविवार को हर्षित के मोबाइल से फोन आया तो उम्मीद जगी लेकिन पता चला कि फोन मुगलसराय कोतवाली से है । घटना के बाद से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त हर्षित वर्मा के रूप में हुई है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । घटना के बाबत लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज है । आगे की विवेचना लंका थाने की पुलिस द्वारा की जाएगी ।
इनसेट
बेटिंग से जुड़ता दिखाई दे रहा है मामला
पीडीडीयू नगर । मृतक हर्षित के मोबाइल से कुछ वॉयस नोट्स मिले है । नोट्स में ये बताया है कि भदोही के सत्यम दुबे ने उसे बेटिंग के लिए बुलाया था। ऑडियो में सामने आया कि जब उसने सत्यम से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने दबाव बनाया । यहां तक कि उसकी सोने की चैन तक रख ली । एक परिचित को कुछ नाम भेजते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है । वॉयस नोट्स में युवक ने प्रांजल दुबे, अंकित मिश्रा, करन पांडे, उत्कर्ष पाठक आदि नाम लिए । इसके अलावा विकास सेटअप और सत्तू जेडी का नाम भी लिखा है । हालांकि ये वायस नाइट्स हर्षित के हैं या फिर किसी और के ये जांच का। विषय है ।



