
NEWS GURU पीडीडीयू नगर ; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री का चोरों ने बैग, पर्स और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बाद में उनकेे दो एकाउंट से जालसाजों ने 1 लाख 23 हजार 571 रुपये उड़ा दिये। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आजमगढ़ जिले में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमीन सकत गांव निवासी रविंद्र यादव 28 जनवरी को 6510 एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए डीडीयू जंक्शन पहुंचा था। अभी वह प्लेटफार्म संख्या तीन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि चोरों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में उसका मोबाइल, पर्स और अन्य समान पड़े हुए थे। बैग चोरी होने के बाद रविंद्र ने प्लेटफार्म संख्या दो पर जाकर इसकी सूचना जीआरपी को दी। रविंद्र ने तहरीर में बताया कि समान गायब होने के बाद उसी दिन उनके दो खातों से 1 लाख 23 हजार 571 रुपये जालसाजों ने उड़ा दिये। घटना के बाद मिली तहरीर के आधार पर बुधवार को पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर मामले छानबीन की जा रही है।



