अध्यात्मअलीनगरउत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीजीआरपीधानापुरनौगढ़

रामनवमी पर आधुनिक लाइटिंग से सराबोर नजर आई अयोध्या, रौशनी और आध्यात्मिकता का दिखा अनोखा संगम..

NEWS GURU अयोध्या : राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया । शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आधुनिक रोशनी से सजाया गया है । रंगीन रौशनी ने अयोध्या की खूबसूरती दिव्यता में इजाफा कर दिया था।

लाइटिंग क्षेत्र की कंपनी, सिग्निफाई ने अयोध्या के आठ महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को रोशन किया है। यह पहल श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ शहर की आध्यात्मिक पहचान को और निखारने का काम कर रही है, शाम के समय इन स्थलों की भव्यता और भी बढ़ा दी है

इन मंदिरों पर की गई लाइटिंग

इस परियोजना के तहत नागेश्वर नाथ मंदिर, दशरथ समाधि, नंदीग्राम स्थित भरत मंदिर, हनुमान-भरत मिलाप मंदिर, वंदीजल्पा देवी मंदिर और राम गुलैला मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों को खूबसूरती से आलोकित किया गया है। इन स्थानों की रोशनी अब उनकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को और प्रभावशाली तरीके से सामने ला रही है।

सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया के स्ट्रेटेजी और मार्केटिंग प्रमुख निखिल गुप्ता ने कहा कि हमने लाइटिंग को एक ऐसे माध्यम के रूप में उपयोग किया है, जो इन स्थलों की दिव्यता को और उभारता है और श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव देता है।”

अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी, आईएएस कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जगमग अयोध्या पहल शहर की पहचान और श्रद्धालुओं के अनुभव को नई दिशा दे रही है। कुल मिलाकर, इस राम नवमी पर अयोध्या श्रद्धा, रोशनी और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम नजारा आया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button