अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगर

भाइयों ने साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, बीज व्यापारी लूट मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

NEWS GURU पीडीडीयू नगर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुरहना अंदर पास के पास एक अप्रैल को हुई  लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में गिरफार चार में दो अभियुक्त आपस में सगे भाई है । पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 23 हजार रूपये नगद, एक लॉकेट, दो मोबाइल, एक तलवार बरामद की है । आरोपियों के विरुद्ध के आवश्यक कार्रवाई के पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया ।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े लूट के आरोपी

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया कि बीज व्यापारी रवींद्र कुमार के मैजिक चालक रोहित पटेल ने इस पूरे लूट की साजिश रची थी। । उन्होंने बताया कि रोहित ने अपने भाई बिपिन पटेल को सूचना दी कि वह अपने मालिक के साथ वापस लौट रहा है और उसके पास बिक्री के 45 हजार ल रुपए है । इसके बाद विपिन ने आकाश पटेल और विशाल पटेल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई । बताया कि कुरहना अंदरपास के समीप रोहित पटेल ने सर्विस लेन के पास पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोक ली । इसके बाद मोटरसाइकिल से विपिन, आकाश और विशाल पटेल मौके पर पहुंचे । तलवार दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया । पुलिस ने सभी आरोपियों के रविवार की दोपहर इंडियन इंस्टीट्यूट से गिरफ्तार कर लिया । आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button