उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

जमीन विवाद और रुपयों के लेनदेन में रिटायर्ड दरोगा ने अधिवक्ता भाई को गोली मारी, मौत

  • रिटायर्ड दरोगा भाई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी थी गोली

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव में यूपी के एक रिटायर्ड दरोगा ने गुरुवार की शाम अपने सगे भाई अधिवक्ता कमला यादव पर तीन गोलियां दाग दी । जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए । घटना के बाद लोग जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । सूचना के बाद पुलिस पोस्टमार्टम हुआ पहुंची । घटना के बाद बाद से आरोपी भाई फरार बताया जा रहा है । लोगों के अनुसार दोनों भाइयों ने सुबह कचहरी में भी विवाद हुआ था । 

एडिशनल एसपी से वार्ता करते अधिवक्ता

अधिवक्ता कमला यादव (50) सदर कचहरी से गुरुवार को कार्य समाप्त कर अपने पहुचकर बाइक से उतर ही रहे थे कि पहले से घात लगाए उनके भाई दंगल यादव यादव ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना में अधिवक्ता दरोगा यादव के सिर व सीने में तीन गोलियां लगी। घटना में अधिवक्ता दरोगा यादव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। मौक़े पर जुटे आस पास ग्रामीणों व परिजनों ने तत्काल उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो – कमला यादव

इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोन के पैसे भरने को लेकर अधिवक्ता कमला यादव के भाई ने उनको गोली मारी है। जिससे उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button