नशे में धुत किन्नर ने ड्यूटी पर तैनात टीएसआई पर किया हमला…मुकदमा दर्ज

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : नगर स्थित काली मंदिर के समीप ड्यूटी पर तैनात एक टीएसआई को नशे में घुत किन्नर ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरा माहौल गर्म हो गया । जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक किन्नर ई रिक्शा पकड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस दो किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल जिले में किन्नरों का आतंक है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पड़ाव से लेकर स्टेशन तक इनको बोलने वाला कोई नहीं है । शाम होते ही जगह जगह इन लोगों का मजमा लग जाता है । कई किन्नर तो रात में भरपूर नशे में घुत रहते है ।
25 जनवरी, 2026 रविवार की देर शाम काली मंदिर के समीप ड्यूटी पर तैनात टीएसआई राम गहन राम को एक किन्नर ने हमला कर दिया । किन्नर अपने दो साथियों के साथ काली मंदिर बाटा शोरूम (Bata Show Room) के पास पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात टीएसआई (TSI) से पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे हो? टीएसआई ने बताया यहाँ मेरी ड्यूटी है इतना पर नशे में धुत किन्नर ने टीएसआई (TSI) को थप्पड़ मार दी, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आरोपी किन्नर तुरंत अपने दो साथियों के साथ ई रिक्शा लेकर फरार हो गया । मौके पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस आरोपी किन्नर की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस के अनुसार, टीएसआई राम ग़हन राम (TSI Ram Gahan Ram) के तहरीर पर किन्नर समेत दो लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
पड़ाव चौराहे पर रात में किन्नरों का रहता है बोलबाला
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर रात में किन्नरों का बोलबाला रहता है। अक्सर रात में शराब के नशे में धुत किन्नर चौराहे पर तांडव करते है लेकिन इसके आगे पुलिस भी बेबस नजर आती है ।



