नई कालोनियों में बिजली के खंभों के विस्तार की उम्मीद, नगर पालिका चेयरमैन ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात की

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : नगर पालिका पीडीडीयू नगर चेयरमैन सोनू किन्नर ने रविवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा से वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में मुलाकात की । इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन ने नगर विकास मंत्री से शहर में नई बसी कालोनियों में बिजली के खंभों के विस्तार और जलनिकासी की समस्या के निस्तारण पर चर्चा की । चेयरमैन की ओर से नगर विकास मंत्री को इस बाबत पत्रक भी सौंपा गया ।

नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा का नगर पालिका के नए भवन निर्माण की संस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । इस पर नगर विकास मंत्री ने पालिका के नये भवन के भूमि पूजन में स्वयं आने का आश्वासन दिया । नगर पालिका चेयरमैन ने नगर में नई बसी कालोनियों में बिजली के खंभों के विस्तार पर चर्चा की । इसके साथ ही नगर में जल निकासी की समस्या को दूर करने के धन आवंटित किए जाने पर चर्चा की । नगर विकास मंत्री ने शहर के विकास में पूरा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद पारस यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



