
NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छेमिया गांव के समीप रिंग रोड अंडरपास के नजदीक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियों अनियंत्रित हो पास में गड्ढे में पलट गई। स्कार्पियों की चपेट में आने से स्कूटी सवार वैभव तिवारी (14) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बहन वैष्णवी (16) गंभीर रूप से घायल हो गई । दोनों भाई बहन कक्षा दसवीं (आईसीएसई बोर्ड ) की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे। ।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। वहीं घायल छात्रा ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घटना से गुस्सायें लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ समेत मुगलसराय और अलीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई ।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौन गांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल धीरज तिवारी सीआरपीएफ में अमेठी में तैनात है। उनकी बेटी वैष्णवी और। वैभव हिनौली गांव स्थित आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध एक विद्यालय में पढ़ते है। शुक्रवार को दोनों की कक्षा दस की अंग्रेजी की परीक्षा थी। विद्यालय से परीक्षा देने के बद दोनों भाई-बहन दिन में लगभग डेढ़ बजे स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही दोनों स्कूटी से छेमिया गांव के समीप रिंग रोड अंडरपास के नजदीक पहुंचे तभी बनारस की ओर से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कार्पियों पर बिहार नंबर की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी थी। वहीं घटना में वैभव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसकी बहन वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चक्का जाम कर दिया। वहीं स्कार्पियों चालक की पकड़ कर धुनाई कर दी। लोगों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना से नाराज ग्रामीणों मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह, मुगलसराय और अलीनगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे तक समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुुआ। इसके बाद पुलिस चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में हर किसी की आंखें हुई नम
रौना गांव के रहने वाले कक्षा दस के छात्र वैभव की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक है। वैभव की मौत से गांव में हर किसी आंखे नम रही । ग्रामीणों के अनुसार वैभव काफी स्मार्ट था और पढ़ने में भी अच्छा था । लोगो के अनुसार वैभव काफी मिलनसार स्वभाव का था हमेशा बड़ों का सम्मान करता था। उसकी मौत से सभी आहत है ।



