अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीनौगढ़पीडीडीयू नगर

“देवता” को ढूंढो और ले जाओ 50 हजार रूपये का इनाम, क्या न्यायालय में सरेंडर करने से पहले उसे पकड़ पाएगी पुलिस..?

– देवता और उसके साथियों पर पुलिस ने बढ़ाई ईनाम की राशि

NEWS GURU पीडीडीयू नगर :  मुगलसराय कोतवाल क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव में जुए का सिंडिकेट चलाने के फरार आरोपी देवता यादव समेत उसके अन्य दो साथियों पर पुलिस ने ईनाम की राशि बढ़ा दी है। पुलिस ने अब फरार तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का ईनामघोषित कर दिया है। इसके साथ ही तीनों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश भी दे रही है।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में पुलिस ने जुए के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने एक लाख 17 हजार रुपये बरामद किये थे। वहीं 14 लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही 21 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में देवता यादव, मग्गू पटेल और राहुल पटेल को मुख्य आरोपी बनाया था। वहीं तीनों मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनामघोषित किया था। पुलिस अब तक तीनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि उनकी तलाश कोतवाली पुलिस से लेकर एसओजी तक कर रही है। अब पुलिस ने तीनों पर ईनाम की राशि बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है। वहीं तीनों आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के फिराक में है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि तीनों आरोपी कोर्ट से जमानत ले लेने में कामयाब हो जाते हैं या फिर पुलिस उससे पहले तीनों को पकड़ लेती है। इस संबंध में एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि तीनों फरार आरोपियों पर ईनाम की राशि बढ़ाते हुए 50-50 हजार रुपये कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button