उत्तर प्रदेशप्रशासनिक

काशी ने तोड़ा चाइना का रिकॉर्ड, एक घंटे मे लगाए गए 2.5 लाख से अधिक पौधे

NEWS GURU वाराणसी : नगर निगम वाराणसी की ओर से आज रविवार की सुजाबाद डोमरी में एक घंटे मे 2.5 से अधिक केपौधे लगाकर विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी। नगर निगम की ओर से यह पौधे रोपण 350 बीघा में विकसित किए जा रहे आधुनिक ‘शहरी वन’ में लगाए गए हैं । एक घंटे मे इतने अधिक पौधे लगाकर वाराणसी नगर निगम ने चाइना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चाइना ने 2018 में 1 लाख 53 हजार 981 पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

पौधरोपण से पहले तैयारी की तस्वीर

इस परियोजना का भव्य शुभारंभ रविवार की सुबह 9 बजे 11 मिनट पर शुरू हुआ और इसे 10 बजकर 11 मिनट में पूरा कर लिया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया।  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ऋषि नाथ के नेतृत्व में डोमारी में मौजूद रही।

सर्टिफिकेट दिखाते जोनल अधिकारी कृष्णचंद्र

भेलूपुर जोन के जोनल अधिकारी कृष्णचंद्र ने बताया कि शहरी वन क्षेत्र को 60 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का नाम काशी के प्रसिद्ध गंगा घाटों जैसे-दशाश्वमेध, ललिता घाट, नया घाट, केदार घाट, चौशट्टी घाट, मानमंदिर घाट और शीतला घाट के नाम पर रखा गया है। इस प्रयास से गंगा किनारे एक हरा-भरा ‘मिनी काशी’ का स्वरूप नजर आएगा।


सिंचाई के लिए पांच बोरवेल लगाए गए हैं। मार्च-जून के प्रचंड गर्मी में पौधों को पानी देने के लिए सप्ताह में तीन बार 45 मिनट का विशेष शेड्यूल तय किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार मार्च का पहला हफ्ता पौधरोपण के लिए सबसे अनुकूल है। मानसून से पहले पौधों की जड़ें जम जाएंगी और यह मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button