मुग़लसराय कोतवाली पुलिस पर भारी पड़ रहे नाबालिग चोर, सात दिन में चोरी की दो घटनाओं ने पुलिस की उड़ाई नींद

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों नाबालिग चोर, पुलिस के लिए पुलिस के लिए चुनौती बनगए हैं । पुलिस की गश्त को नाबालिग चोर खुली चुनौती दे रहे है। पिछले 7 दिनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चोरी की दो घटनाएं सामने आईं है जिसे नाबालिगों ने अंजाम दिया है ।
ताजा मामल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर स्थित श्रीकृष्णा पैलेस का है । जहां 10 फरवरी को विवाह समारोह के दौरान नाबालिग द्वारा पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार पर्स में लगभग दस लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र, मोबाइल और बीस हजार रुपये ने नये नोटों की गड्डी पड़ी थी। शुक्रवार को पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सात दिन के अंदर नाबालिग द्वारा की गई चोरी की यह दूसरी घटना है।

पीडीडीयू नगर के रहने वाले बनारसी जायसवाली की पुत्री की 10 फरवरी को नई बस्ती स्थित श्रीकृष्णा पैलेस में शादी थी। इसमें उनकी बड़ी पुत्री नेहा अपने पति रमेश कुमार जायसवाल के साथ आयी थी। विवाह में सब लोग हंसी खुशी पूवर्क समारोह में मशगूल थे। इस दौरान कुछ लोग दूल्हा-दुलहन से मिलने स्टेज के पास पहुंच गये। वहां मौके पर नेहा भी खड़ीं थी। नेहा ने अपना पर्स पास में ही कुर्सी पर रख दिया था। जैसे लोग दुल्हा-दूल्हन से मिलने में व्यस्त हो गये। इस बीच कुर्सी के पीछे से आया एक नाबालिग वहां रखा बैग लेकर फरार हो गया। इस दौरान पूरी घटना वहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के अनुसार बैग में एक मोबाइल, बीस हजार रुपये नये नोटों की गड्डी व लगभग दस लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र पड़ा था।
काउंटर पर रखा रुपयों से भरे बैग लेकर भाग गया था नाबालिग चोर
04 फरवरी को नगर के जीटी रोड पर सड़क किनारे लगे करेंसी नोटो के काउंटर से भी एक नाबालिग रुपयों से भरा बैग दिनदहाड़े लेकर फरार हो गया था। पीड़ित विश्वास जायसवाल के अनुसार बैग में सवा लाख रुपये पड़े थे। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।



