हुडी से परेशान हुई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, पहचान छिपाने के लिए हुडी का हो रहा इस्तेमाल

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : आपने फिल्मों में हुडी पहनकर बदमाशों को अपराध करते हुए देखा होगा। यह भी देखा होगा कि हुडी पहने कोई अपराधी अपराध करता है और फरार हो जाता है , इसके बाद पुलिस उस हुडी वाले की तलाश में जुट जाती है….यह तो रही बात फिल्मों की लेकिन मुगलसराय में भी अब पुलिस के लिए हुडी वाले बदमाश चुनौती बन चुके है।
तीन माह में हुडी की आड़ में दो घटनाएं हुई । हुडी पहने बेखौफ बदमाश में सरेराह एक दवा व्यवसाई की हत्या कर दी , वही बुधवार को दिनदहाड़े एक किशोर काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया । दोनों ही घटनाएं हुडी पहनकर अंजाम दी गई। पुलिस के लिए अब सीसीटीवी ही इनकी शिनाख्त का एक सहारा मात्र है ।
18 नवंबर 2025 को हुडी पहने एक बदमाश ने दवा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने नगर क्षेत्र के 300 से अधिक सीसी कैमरे खंगाल लेकिन कोई सफ़लता हाथ नहीं लगी । लगभग सभी कैमरे में दो लोग हुडी पहनकर आते जाते दिखाई दिए है । हालांकि वर्तमान कोतवाली प्रभारी हत्या के खुलास के लिए काफी हाथ पैर मार रहे है लेकिन सफलता कितनी मिलेगी यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।
बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अतिव्यस्त क्षेत्र काली मंदिर के पास सड़क किनार काउंटर पर रुपयों से भरा बैग हुडी पहने एक किशोर ने पलक झपकते उड़ा दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने व्यापारियों को परेशान कर दिया। पीड़ित व्यवसाई विश्वास जायसवाल ने बताया कि वह नई करेंसी और कटे फटे नोट बोलने का कार्य करता है। उसने एक बैग काउंटर पर रखा था जिसमें स्वा लाख रुपए पड़े हुए थे । एक किशोर ने पलक झपकते उस पर हाथ साफ कर दिया।
शूटरों के खोजने में फेल हुई एसपी की स्पेशल 09
चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने रोहिताश हत्याकांड के बाद मामले के खुलासे के लिए स्पेशल 09 टीमें लगाई थी। जिसमें क्राइम ब्रांच से लेकर विभिन्न थानों के क्राइम विशेषज्ञों को काम पर लगाया गया था । सीसी कैमरे और सर्विलांस के बाजवजूद शूटरों को खोजने स्पेशल 09 फेल रही। इस अपराधियों की तलाश पुलिस के लिए अब भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जीतन कठिन हो गया है।



