अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगररेलवे

ट्रेन में सफर कर रही युवती समेत दो नाबालिगों की अटैची से बरामद हुआ 11 लाख का नशीला पदार्थ, ट्रेन से  तस्करी कर ले जाया जा रहा था दिल्ली

NEWS GURU पीडीडीयू नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में सीट के नीचे रखे तीन ट्राली बैग से 45 किलो 284 ग्राम गांजा बरामद किया है।  इस दौरान टीम ने गांजा तस्करी के आरोपी में एक युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।  वही दो नाबालिग लड़कियों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई । जीआरपी प्रभारी के अनुसार गांजे की खेप उड़ीसा से दिल्ली ले जाई जा रही थी । बरामद गांजे की कीमत 11 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। 

डीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च को टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर जांच की जा रही रही थी।  इस दौरान 12801 आप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची।  इसके बाद टीम संदिग्ध वस्तुओं की तलाश ने ट्रेन में छानबीन करने लगी।  तभी ट्रेन के कोच संख्या S3 में यात्रियों ने तीन लड़कियों द्वारा तीन ट्राली बैग में संदिग्ध सामान होने की जानकारी।  शक के आधार पर टीम ने तीनों ट्राली बैग को नीचे उतार लिया हालांकि इस दौरान तीनों लड़कियां सीट के पास नहीं मिली। 

इस बीच ट्रेन खुल गई, जिसपर एक टीम लड़कियों की तलाश में ट्रेन में चढ़ गई।  ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचने के दौरान तीनों लड़कियां कोच में दिख गई। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने के बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से तीनों को प्लेटफार्म पर उतारा गया। पूछताछ के बाद डीडीयू आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों की मदद से तीनों लड़कियों को प्रयागराज से डीडीयू जंक्शन लाया गया। बाद में बैग की पहचान कराई गई। तीनों ट्राली बैग से 45 किलो 284 ग्राम गांजा बरामद किया है। तीनों में दो  लड़कियां नाबालिग निकली। इसके बाद आरोपी रानी (22) निवासिनी जेजे कालोनी, बवाना थाना नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दोनों नाबालिगों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

टीम में ये लोग रहे शामिल

प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू, उ0नि0 श्री स्वतन्त्र सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू , उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार शर्मा, थाना जीआरपी डीडीयू , उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू  , म0उ0नि0 अर्चना कुमारी मीणा, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू , स0उ0नि0 श्री सतीश कुमार सिंह, सीआईबी डीडीयू ,  हे0का0 अभय नारायण सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू, हे0का0 मनोज कुमार, थाना जीआरपी डीडीयू , का0 रुपेश कुमार, थाना जीआरपी डीडीयू, का0 सुदर्शन यादव, थाना जीआरपी डीडीयू, म0का0 मोनिका पदाम, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू शामिल रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button