पुलिस की गश्त को चुनौती, घर में घुसे चोरों ने जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ

NEWS GURU चंदौली: सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर गांव स्थित एक मकान में घुसे चोरों ने लाखों रूपये मूल्य के आभूषण और 50 हजार रूपये नगदी पर हाथ साफ के दिया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। क्षेत्र में हुई चोरी से लोगों में भय का माहौल है।

सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी रमेश यादव परिवार सहित मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए । परिवार के सभी सदस्य जब गहरी नींद में थे तभी मकान के पीछे से छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। जिस कमरे में सभी लोग सो रहे थे उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया । इसके बाद दूसरे कमरे में रखें बक्से और अलमारी को खोलकर उसमें रखा रखी करीब 50 हजार की नकदी, अभूषण में हार, झुमके, चेन, अंगूठी समेत अन्य सामान उठा ले गए। घटना के बाद मुख्य दरवाजे से चोर भाग गए।
बुधवार की सुबह जब परिवार वालों की इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई । कुछ देर बाद पास के खेत में गहने के खाली डिब्बे पड़े मिले । इसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है ।



