पीडीडीयू नगरशिक्षा

Swami Vivekanand : भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के प्रसार के लिए समर्पित किया जीवन

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : नगर से सटे राष्ट्रीय  राज मार्ग स्थित द गुरुकुलम स्कूल में शनिवार में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गईं। इस मौके आयोजित संगोष्ठी में छात्र- छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हुए अपने अपने विचारों को रखा । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका मुखर्जी, विद्यालय की समन्वयक मृदुला राय व सविता दास ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन व विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

विद्यालय के छात्र सार्थक जायसवाल ने कहा कि विवेकानंद का जीवन भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के प्रसार के लिए समर्पित था। वह एक महान दार्शनिक शिक्षक और राष्ट्रीय नेता थे, जिन्होंने हमें आत्मविश्वास सेवा और राष्ट्रीय एकता के महत्व को सिखाया। वही विद्यालय की छात्रा देवाशी सिंह ने अपने भाषण में कहा कि विवेकानंद जी ने हमारे देश को नई दिशा दिखाई और युवाओं को जागरूक किया। उनका संदेश था–उठो,जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता । विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका मुखर्जी ने कहा कि विवेकानंद जी ने हमें याद दिलाया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन के हर पहलू को शामिल करती है।उन्होंने हमें सिखाया कि हमें अपने जीवन को दूसरों की सेवा में समर्पित करना चाहिए और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन और मेहनत का पालन करना चाहिए। साथ साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गो पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। इसकार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा नन्दनी व खुशी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की समन्वयक मृदुला राय ने किया। इस अवसर विद्यालय के सभी छात्र – छात्राएं एवं सभी शिक्षक मौजूद रहें।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button