उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगररेलवे

जानिए…दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने आखिर क्यों दी थी राजधानी में बम होने की झूठी सूचना…

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार की बम होने की झूठी सूचना दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने दी थी । जांच में सामने आय की उसने गांव के एक व्यक्ति को फंसाने के लिए ऐसा किया था । सूचना के बाद ट्रेन को अलीगढ़ में रोकर उसकी पूरी पड़ताल के बाद रवान कर दिया गया था।

इस सूचना के आधार ले डीडीयू जंक्शन पर 12309 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस को लगभग ढाई घंटे तक रोककर उसकी जांच की गई थी । सब कुछ सामान्य मिलने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया  था

दिल्ली से पटना जा रही राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार देर रात आग व बम की झूठी सूचना दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू तेवतिया ने दी थी। गांव के एक व्यक्ति से चली आ रही रंजिश में उसे व उसके परिजन को सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा किया था। आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने आरोपी को नरेला-दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

अगर कंट्रोल रूम को मिली थी सूचना

अलीगढ़ आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह व जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि शनिवार रात दिल्ली से पटना-बिहार जा रही गाड़ी संख्या 12310 राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने व बम रखे होने की सूचना जीआरपी रेलवे कंट्रोल रूम आगरा को फोन पर मिली थी। सूचना पर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोककर चेकिंग की गई थी। सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

मामले में सहायक स्टेशन अधीक्षक कैलाश चंद्र मीणा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल से झूठी सूचना दी गई थी उसे ट्रैक किया गया तो वह दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू तेवतिया का निकला। उसकी तैनाती दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिला के थाना दयालपुर है। रिंकू मूल रूप से ग्राम विलायतपुर, थाना गुलावठी, बुलंदशहर व हाल निवासी पुलिस कॉलोनी नरेला, थाना नरेला इंडस्ट्रीयल, जिला आउटर नार्थ दिल्ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button