अलीनगरक्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

लेखपाल और उसके चचेरे भाई को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथी लेखपालों पर धमकी देने का लगाया आरोप

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : सकलडीहा तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल पंकज कुमार यादव और उसके चचेरे भाई सुखबीर को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार की दोपहर घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि लेखपाल ने शिकायतकर्ता से रिपोर्ट लगाने के बाबत 10 हजार रूपये की मांग की थी, जिसे लेने के लिए लेखपाल ने उन्हें एक कमरे पर बुलाया था। इसके बाद टीम ने आरोपी लेखपाल और उसके रिश्तेदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपियों को मुगलसराय कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं दूसरी तरफ आरोपी लेखपाल के साथियों पर धमकाने आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है ।

नीले लाइनिंग वाली शर्त पहने दाहिने तरफ बैठा आरोपी लेखपाल पंकज यादव और बाएं तरफ सादी शर्ट पहने बैठा उसका चचेरा भाई सुखबीर

ये है पूरा मामला

बलुआ थाना क्षेत्र के बिसापुर के रहने वाले विनय प्रकाश के पिता की 2014 में मृत्यु हो गई थी । पिता की मौत के बाद विनय ने अपनी असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय घोषित कराने के लिए एसडीएम के यहां 28 जनवरी को आवेदन किया था । जिस पर सकलडीहा एसडीएम ने क्षेत्र के लेखपाल पंकज कुमार यादव से रिपोर्ट देने को कहा था। पीड़ित विनय प्रकाश ने बताया कि लेखपाल पंकज ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रूपये की मांग की थी । इसके बाद उन्होंने 13 फरवरी को इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की । सोमवार को  लेखपाल पंकज यादव ने विनय को सकलडीहा स्थित एक कमरे पर बुलाया,  जहां उसने अपने चचेरे भाई सुखबीर के जरिए उससे दस हजार रूपये ले लिए। रूपये लेते ही एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके भाई को रंगे हाथ पकड़ लिए । इसके बाद टीम दोनों को मुगलसराय कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई । पकड़ा गया आरोपी लेखपाल पंकज कुमार यादव इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शकुन्तला नगर नई मंडी का रहने वाला है । वर्ष 2016 में लेखपाल नियुक्त हुआ था। वहीं इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन की ओर से मिली फर्द के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button