दो दिन पहले घर से लापता हुए किशोर का तालाब में मिला शव , परिवार में कोहराम

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर तालाब में रविवार को किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। बाद में शव को शिनाख्त जाहिद शाह (17) के रूप में हुई । किशोर दो दिनों से घर से लापता था । आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया ।
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर तालाब है रविवार की सुबह एक शव उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई । सूचना के बाद अलीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने लोगों की मदद से शव तालाब से बाहर निकलवाया । शव की मिलने की सूचना पर कसाब महाल निवासी शाहिद शाह मौके ओर पहुंचा और उसकी शिनाख्त अपने छोटे भाई जाहिद शाह (17) के रूप में की । शाहिद ने बताया कि 20 मार्च को रात लगभग साढ़े आठ बजे वह घर से निकला था । इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई थी लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। जाहिद अलमारी और बक्सा बनाने का कार्य करता था। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा । मामले की जांच की जा रही है ।



