अलीनगरउत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

दुबई में फंसा शहर के बड़े व्यवसाई का परिवार, प्री- वेडिंग शूट के लिए गया था दुबई

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच  पंडित दीनदयालनगर का एक प्रतिष्ठित व्यवसायी का परिवार दुबई में फँस गया है। प्री-वेडिंग शूट के लिए गया यह परिवार अब एयर ट्रैफिक बंद होने की वजह से वापसी नहीं कर पा रहा है। परिवार के पांच लोग इस समय दुबई के एक होटल में रुके हुए हैं और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

पंडित दीनदयालनगर के रहने वाले प्रिंस जैन और पायल जैन का दुबई में प्री-वेडिंग शूट होना था। उनके साथ अरिहंत जैन, मोनू और मुस्कान भी गए थे। इस दौरान ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण उड़ानों पर असर पड़ा और एयर ट्रैफिक बाधित हो गया। यह पूरा परिवार इस समय दुबई के मशहूर Gevora Hotel में ठहरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, हालात को लेकर सभी डरे हुए हैं और लगातार भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

दुबई में परिवार से बात करते व्यवसाई अजय जैन

परिवार ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से मदद की अपील की है, ताकि बच्चों सहित सभी की सुरक्षित घर वापसी हो सके। फिलहाल परिवार होटल में ही रुका हुआ है और उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहा है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button