ट्रिगर दबाने से पहले मन स्थिर और विचार स्पष्ट होने चाहिए, जैपुरिया स्कूल में शूटिंग रेेंज का हुआ उद्धाटन

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : नगर के सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस की पड़ाव शाखा में नवनिर्मित एनसीसी शूटिंग रेज का सोमवार को उद्धाटान मुख्य अतिथि कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल से सम्मानित) ने शूट कर किया। इसके बाद कैडेट्स को विशेष एनसीसी कैप का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के क्कायर ग्रुप की ओर से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में फायरिंग का अभ्यास किया । इसमें स्टैंडिंग पोजीशन, नीलिंग पोजीशन एवं लाइंग पोजीशन का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में अवरोध क्षेत्र का निरीक्षण एवं प्रदर्शन भी किया गया। इसमें कैडेट्स ने अपनी शारीरिक क्षमता, साहस और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि यह शुटिंग रेंज केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का माध्यम है। कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रत्येक कैडेट देश की रक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। कर्नल अमर सिंह न कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल वर्दी पहनने का नाम नहीं है, यह चरित्र निर्माण की पाठशाला है। जब आप ट्रिगर दबाते है तो उससे पहले आपका मन स्थिर और विचार स्पष्ट होने चाहिए, क्योंकि एक सैनिक के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।”
इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक स्याम सुंदर बकज, निदेशक गोसंग बजाज, निर्देशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य बिनोद कुमार दास, प्रशासनिक प्रमुख अमित श्रीवास्तव सहित छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तरनदीप सिंह बग्गा ने किया।



