अलीनगरउत्तर प्रदेशकोर्टक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरवायरल न्यूज़

नप गए कोतवाल, रसूखदार अनुज्ञापी पर कौन करेगा कार्रवाई…रात में दुकान बंद होने के बाद शराब बिक्री का है पुराना खेल, आबकारी विभाग ने आंखें मूंदी..!

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : चंदौली के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कार्य में लापरवाही पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित किया है । अधिकारी के अनुसार इसके पीछे दो कारण है जिसमें पहला कारण 02 अप्रैल की रात दुकान बंद होने के बाद रेलवे स्टेशन गेट के समीप शराब बिक्री का वायरल वीडियो और दूसरा उसी रात हुई लूट की घटना का सूचना उच्चाधिकारियों को ना देना और कर्तव्य के प्रति लापरवाही । पुलिस अधीक्षक ने कारवाई से अपनी मंशा स्पष्ट कर दी कि लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस है । अब कुछ सवाल भी यहीं से खड़े होते है कि नियम विरुद्ध तरीके से शराब बिक्री के वायरल वीडियो पर रसूखदार अनुज्ञापी के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी…पहली बार नहीं है जब यहां दुकान से रात में शराब निकालकर दी जा रही है, पहली बार नहीं है जब शाम होते ही शराब पीने वाले सड़क पर ही शराब पीना शुरू कर देते हो..इसके बावजूद अब तक प्रशासन इनके आगे बौना बना रहा…

सोता रहता है आबकारी विभाग, नहीं ध्यान देते उच्चाधिकारी

क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर बरती जा रही अनियमितता पर पहली जिम्मेदारी आबकारी विभाग की है । बिक्री बढ़ाकर शासन में गुड वर्क दिखाकर वाहवाही लूटने वाले आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कभी भी इस ओर ध्यान नहीं देते । जबकि रात में दुकान बंद होने के बाद वीआईपी गेट स्थित दुकान से शराब बिक्री नजीर भर है। सूत्र बताते है कि अन्य स्थानों पर भी ये खेल खूब चलता है। ये हाल तब है कि आबकारी विभाग के मुगलसराय सर्किल का कार्यालय भी पीडीडीयू नगर में है ।

क्या आबकारी विभाग के खिलाफ भी होगी शिकायत

रात में दुकान बंद होने के बाद शराब की बिक्री कहीं ना कहीं शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है । जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने मुगलसराय कोतवाली प्रभारी के विरुद्ध करवाई की, देर रात शराब बिक्री के बाबत निगरानी नहीं करने वाले आबकारी विभाग के खिलाफ भी शिक़ायत होगी क्या…क्या नवागत पुलिस अधीक्षक आबकारी विभाग के अधिकारयों से मीटिंग कर इस पर रोक लगाने के संबंध में वार्ता करेंगे… ? दरअसल बिहार में शराब बंदी के बाद से जिले से बड़े पैमाने पर शराब अवैध रूप से बिहार भेजी जाती है, कई बार विभिन्न वीडियो और पुलिस की कार्रवाई में यह तथ्य सामने आ चुके लेकिन जिम्मेदार विभाग उस पर मौन साधे रहता है। सूत्र बताते है कि शराब की बिक्री से बढ़े राजस्व को लेकर विभाग आंखे मूंद लेता है .

पीडीडीयू नगर में शराब की दुकान के समीप जूस के ठेले पर शराब पीने की तैयारी में लोग, यह 26 मार्च 2026 की वायरल फोटो है

ठेले पर शुरू रहता है शराब पीने का दौर

नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शराब की दुकान के आसपास लगे फलों के ठेले पर दिन में ही शराब पीने का दौर शुरू हो जाता है।  लोग दिन में जूस में शराब मिलाकर पीना शुरू करे देते है । दुकानों के आगे लगे ठेले जहां सड़क पर अतिक्रमण करते है वहीं दिन में शराब पीने का अड्डा भी बन जाते है । हालांकि पुलिस और नगर पालिका की ओर से पिछले दिनों अतिक्रमण पर संयुक्त कार्रवाई की गई थी लेकिन फिर से सड़क पर ठेले लगाना शुरू हो गए है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button