
NEWS GURU पीडीडीयू नगर: नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के तेवर के चलते एसओजी और स्वाट टीम ने ऐसी सक्रियता दिखाई मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी और लूट की घटना का खुलासा करा दिया । वही। दूसरी अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलू मिल के समीप रिटायर्ड फौजी के घर के नौ दिन पहले हुई लगभग चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। लगभग 15 लाख रूपये मूल्य के जेवरात और नगदी से जुड़ी चोरी के मामले में अलीनगर पुलिस भी अंधेरे में डंडा पटक रही है । अब देखना होगा कि जिले की तेज तर्रार एसओजी, स्वाट टीम या फिर अलीनगर थाने की पुलिस इस बड़ी चोरी का खुलासा कर पाएगी या फिर अन्य चोरियों की ये भी ठंडे बस्ते में चली जाएगी ।।
बता दें कि गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर निवासी दिग्विजय सिंह अलीनगर वार्ड नंबर तीन में मकान बनाकर रहते हैं। वह रिटायर्ड फौजी है और एचपीसीएल में नौकरी करते है । 28 मार्च को मकान का ताला बंद कर पत्नी के साथ अपने गांव गए थे। 30 मार्च की दोपहर जब वे घर आए तो देखा कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा था। वही अंदर बेड के अंदर बने बॉक्स का लाकर तोड़कर इसमें रखें 50हजार नगदी ,मंगलसूत्र, पैंडल, 9 अंगूठी, झुमका, हार,नथिया, मांगटीका,लॉकेट,बाली, पायल सहित लगभग दस लाख रुपए मूल्य का सामान गायब था। उन्होंने बताया कि लगभग 15 लाख रूपये मूल्य ने जेवरात गायब थे । इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी ।आज नौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने में लगी हुई है ।



