अलीनगरउत्तर प्रदेशकोर्टक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीधानापुरनौगढ़

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप रेलवे यार्ड में विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।  घटना की जानकारी के काली महाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता क्षेत्र के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए । आवश्यक कार्रवाई के बाद अलीनगर थाने की पुलिस शव को अपने साथ ले गई ।

युवक के पास से मिला इसका आईडी कार्ड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित काली महाल निवासी दीपक गुप्ता (24)  बृहस्पतिवार की शाम दीपक कहीं जाने के लिए डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर आई विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गया । ट्रेन के यार्ड में पहुंचते के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया । इससे उसका पैर जांघ के पास से कट गया । ट्रेन के गुजरने के दौरान गार्ड की निगाह घायल युवक पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना कंट्रोल को दी । घटना की जानकारी के बाद स्टेशन पर मौजूद कुछ स्टाल संचालक और आरपीएफ मौके पर पहुंची। लोगो के अनुसार घटना के 20 से 25 मिनट तक युवक जिंदा था ।

जांच के दौरान उसके पास से मिले आईडी कार्ड के अनुसार वह प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 पर स्थित स्टॉल संख्या 06, M/S Kashyap Food Enterprises पर कार्य करता था। जानकारी होते ही काली महाल वार्ड सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता मृतक के परिवार और मोहल्ले वालों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में अलीनगर पुलिस शव को साथ ले गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार उसे कही बाहर जाना था , इसके लिए वह स्टेशन आया था। नितिन ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button