
NEWS GURU पीडीडीयू नगर : अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में सेवानिवृत्त सेना जवान के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। रिटायर्ड जवान पत्नी सहित गाजीपुर गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए । सूचना के बाद मौके के पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर निवासी दिग्विजय सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित आलू मिल नई बस्ती में मकान बनाकर रहने लगे। वर्तमान में दिग्विजय सिंह इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं। 28 मार्च को मकान का ताला बंद कर पत्नी के साथ अपने गांव चले गए। इस बीच चोरों ने ताला तोड़ कर अंदर घुसे और महाराजा पलंग के नीचे बने बॉक्स से 50 हजार रुपये नगद, सोने का मंगल सूत्र, 9 अंगूठी, झुमका, हार, नथिया, मांगटीका, लॉकेट, बाली, पायल सहित लगभग दस लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात लेकर चलते बने। 31 मार्च को जब दिग्विजय वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ देख कर भौचक रह गए। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। इसके उन्होंने इसकी सूचना अलीनगर थाने की पुलिस को दी । इस सम्बन्ध में अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि चौकी प्रभारी मौके पर गए थे, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।



