उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीटॉप स्टोरीजधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

10 करोड़ के विकास प्रस्ताव पर हुई चर्चा, पीडीडीयू नगर को मिला नया ईओ

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सोनू किन्नर ने सोमवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था और जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए कुल 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सौंपते हुए धन आवंटित करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में स्थाई ईओ की तैनाती किए जाने की मांग की ।जिस पर नगर विकास मंत्री भदोही में तैनात ईओ धर्मराज सिंह को नगर पालिका पीडीडीयू नगर तैनात किए जाने का आदेश कर दिया ।

लखनऊ स्थित मंत्री के शासकीय आवास पर हुई मुलाकात में चेयरमैन ने नगर में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए पांच करोड़ रुपये तथा खराब हो चुकी सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई।

नगर विकास मंत्री से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात करतीं चेयरमैन सोनू किन्नर

मुलाकात के दौरान सोनू किन्नर ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना के अंतर्गत नगर के व्यापारियों के लिए आधुनिक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु धन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस पर मंत्री ने नगर के विकास कार्यों के लिए शीघ्र धन आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया।

चेयरमैन ने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री के सकारात्मक रुख से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सभासद शैलेंद्र गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button