उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीटॉप स्टोरीजनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिकबिहाररेलवे

देश के बड़े स्टेशन पर बदहाल हुई व्यवस्था, शौचालय पर लटक रहे ताले, भटक रहे यात्री, सबसे अधिक महिलाओं को हो रही परेशानी

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर इस वक्त यात्री शौचालय के लिए भटक रहे हैं । सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है । एक तरफ जहां delux शौचालय को रेल अधिकारियों ने बंद करवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ प्लेटफार्म पर बने शौचालयों पर टेंडर समाप्त होने के कारण ताले लटक रहे है।  हालांकि अधिकारियों का दावा कि प्लेटफॉर्म पर बने शौचालय यात्रियों के लिए खुले हुए है. कुछ तस्वीरें हैं जो अधिकारियों के इस दावे की सच्चाई बयां कर रही है । इस दौरान एक शौचालय खुला मिला , उसके पीछे की वजह ये सामने आई कि उसमें दरवाजा ही नहीं था । यात्रियों ने उसे इस्तेमाल तो किया था लेकिन सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैली थी ।

नगर में क्षतिग्रस्त हुई नाली ने बढ़ाया संकट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शौचालय के संकट की दो प्रमुख वजह सामने आई है । पहले ये कि लगभग 15 दिन पहले स्टेशन के शौचालयों का टेंडर समाप्त हो गया था । इसके बाद अभी तक कोई टेंडर नहीं हो पाया है । सूत्र बताते है कि लाइसेंस फीस अधिक होने के कारण अब कोई भी शौचालय का टेंडर नहीं लेना चाह रहा है। दूसरी प्रमुख वजह डीलक्स शौचालय का बंद होना रही ।  दरअसल नगर में तोड़फोड़ में चलते दक्षिण पटरी की नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। डीलक्स शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाली में गिरता था। नाली बंद होने के कारण गंदा पानी वीआईपी गेट संख्या एक एक के पास एकत्र होने लगा। इससे काफी बदबू भी होने लगी, जिसके बाद अधिकारियों ने शौचालय को बंद करवा दिया । डीलक्स शौचालय का हर रोज लगभग 400 यात्री इस्तेमाल करते थे । बता दे दक्षिण पटरी की नाली आगे जाकर नई सट्टी में बने नाले में गिरती है । नई सट्टी वाला नाला रेलवे का है , जिसमें शहर का पानी भी गिरता है ।

25 हजार यात्रियों का होता है आवागमन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर हर रोज 275 जोड़ी से अधिक यात्री ट्रेनें आती है । लगभग 25 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते है । इतने बड़े स्टेशन शौचालय की व्यवस्था बदहाल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है । स्टेशन के बाहर बातचीत में कई महिला यात्रियों ने बताया कि डीडीयू शौचालय की व्यवस्था भी होने से काफी परेशानी ही रही है । बाहर में बने डीलक्स शौचालय गए तो वहां भी शौचालय  बंद होने की बात कहकर लोगों ने लौटा दिया ।

नगर पालिका के दो शौचालय के भरोसे यात्री

डीडीयू जंक्शन के बाहर वीआईपी गेट संख्या एक ओर जाने मार्ग पर बने यूरिनल और शौचालय को तोड़ दिया गया । इसके स्थान पर पालिका की ओर से एक मोबाइल शौचालय रखा गया है । जिसमें एक में महिला और दूसरे में पुरुष के इस्तेमाल की व्यवस्था है । शौचालय गंदा पड़े होने कारण भी लोग इसे इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे है।

मंडल जनसंपर्क अधिकरी का ये है दावा

डीडीयू मंडल में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ से जब शौचालय पर ताला लटके होने के बाबत पूछा ज्ञाबतो उन्होंने बताया कि टेंडर समाप्त हो गया है लेकिन शौचालयों को निःशुल्क रूप से पब्लिक के लिए चालू रखा गया है ।

बिना दरवाजे के शौचालय में गंदगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button