शव रखकर चार घंटे हाईवे जाम, 23 नामजद समेत 140 पर मुकदमा

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल के पास शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद समेत करीब 140 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर मुगलसराय से चकिया जाने वाले मार्ग की दोनों लेन बाधित कर दीं। इससे करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। जाम में मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस भी फंस गईं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के पास हाईवे जाम करने की अनुमति से संबंधित कोई आदेश नहीं था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285, 126(2), 189(2) और सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एंबुलेंस फंसने से बढ़ी परेशानी, राहगीर भी हलकान
पुलिस के मुताबिक, पांच अक्तूबर 2026 को शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि आलूमिल के पास पुनवासी चौहान के शव को रखकर परिजनों और अन्य लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब 130 से 140 लोग नारेबाजी करते हुए सड़क की दोनों लेन पर बांस-बल्ली लगाकर आवागमन रोके हुए थे।

पुलिस का कहना है कि जाम के कारण मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस फंस गईं। राहगीरों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने और वाहन पकड़ने में हो रही देरी का हवाला देकर रास्ता खोलने की गुहार लगा रहे थे।

समझाने पर भी नहीं हटे प्रदर्शनकारी
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि समझाने पर कुछ लोग और उग्र हो गए तथा नारेबाजी करने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने से संबंधित अनुमति या आदेश की प्रति मांगी, लेकिन प्रदर्शनकारी उसे नहीं दिखा सके।
पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
राहुल चौहान पुत्र भरत सिंह, राहुल पुत्र अज्ञात, जय सिंह पुत्र वीरेंद्र चौहान, भदई चौहान पुत्र अज्ञात, गुलाब पटेल पुत्र लालजी पटेल, मो. मुस्ताक कुरैशी पुत्र मुमताज कुरैशी
राजकुमार पुत्र अज्ञात, बब्लू यादव पुत्र अज्ञात, कान्ता पासवान पुत्र अज्ञात, बंसनारायण चौहान पुत्र अज्ञात
अजीत पासवान पुत्र अज्ञात,विकास पुत्र अज्ञात
अजय चौहान पुत्र रामाश्रय चौहान, वीरेंद्र आर्या पुत्र अज्ञात, संदीप पुत्र शिवकुमार , निखिल पुत्र अज्ञात
गोलू पुत्र अज्ञात, राहुल पुत्र सिपाही पासवान, सनी पुत्र सिपाही पासवान, आकाश पुत्र मट्टर पासवान, लकी पुत्र अज्ञात, जानू पुत्र अज्ञात, विक्की पुत्र अज्ञात
इसके अलावा करीब 110 से 115 अन्य महिला और पुरुषों को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है ।



