अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरप्रशासनिक

पेट्रोल पंप के स्टॉक में 13,986 लीटर डीजल का अंतर, 25 हजार लीटर अवैध डीजल से भरा टैंकर पकड़ा

NEWS GUURU चंदौली। जिले में अवैध डीजल के कारोबार का मामला सामने आया है। चंदौली kotwali पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर नवीन मंडी परिसर के पास कार्रवाई करते हुए 25 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल से भरा एक टैंकर पकड़ा है। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान एक पेट्रोल पंप के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में 13,986 लीटर डीजल का अंतर भी सामने  आई है। पुलिस ने इस मामले में चालक समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को मिली सूचना के आधार पर थाना चंदौली की टीम ने नवीन मंडी स्थल और जीटी रोड के पास टैंकर को पकड़ा। टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर MH 43 AF 3359 है। इसमें 25 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल भरा हुआ था। पुलिस का आरोप है कि कूट रचित बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए डीजल को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

पेट्रोल पंप के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

मामले की विस्तृत जांच में ‘मेसर्स आइडियल सर्विस सेंटर‘ नामक पेट्रोल पंप के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, रिकॉर्ड में 13,986 लीटर डीजल का अंतर और गंभीर हेराफेरी सामने आई। इसके बाद जिलाधिकारी की अनुमति के बाद अनुपालन में थाना चंदौली में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रयागराज का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

गिरफ्तार चालक की पहचान अवधेश कुमार पुत्र राम सजीवन, निवासी ग्राम देवगलपुर, थाना मऊआइमा, जिला प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने टैंकर समेत उसमें भरे 25 हजार लीटर डीजल को कब्जे में लिया है।

छह अन्य नामजद आरोपियों की तलाश

पुलिस ने इस मामले में कुल सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना चंदौली में मुकदमा अपराध संख्या 493/2026 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक, थाना चंदौली, उपनिरीक्षक मार्कण्डेय सिंह, चौकी प्रभारी हाईवे मंडी, हेड कांस्टेबल सागर यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और पवन कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button