अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाधानापुरनौगढ़

पीडीडीयू नगर स्थित बेस किचन में मनबढ़ो ने की तोड़फोड़, घटना के पीछे रुपयों का विवाद

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : नगर के लॉठ नंबर 02 स्थित जायसवाल स्कूल रोड पर संचालित एक होटल / रेस्टोरेंट परिसर में सोमवार देर रात युवकों ने घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़-फोड़ कर दी। इस घटना में 05 कर्मचारी घायल हो गए। तोड़ फोड़ से प्रतिष्ठान की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। इस घटना के कारण दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में नाश्ता नहीं पहुंचा। पूरा विवाद बकाया भुगतान को लेकर बताया जा रहा है।


रेस्टोरेंट परिसर में संचालित आईआरसीटीसी के बेस किचन में कर्मचारी ट्रेनों के लिए नाश्ता तैयार कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और किचन मैनेजर के बारे में पूछताछ करने लगे। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला पलटा उठाकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना में विकास कुमार, नूर आलम, सन्नी, बंधन और पुनीत घायल हो गए। मारपीट के दौरान प्रतिष्ठान का शीशा टूट गया तथा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल कर्मचारी विकास कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कहा कि संबंधित कंपनी पर उनके करीब आठ लाख रुपये बकाया हैं और भुगतान होने तक यहां काम नहीं होने देंगे। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाते हुए काम छोड़ने की चेतावनी भी दी। घटना के कारण दुरंतो एक्सप्रेस के लिए तैयार किया जा रहा नाश्ता प्रभावित हुआ और निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित पक्ष की ओर से मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button