सपा के महिला सभा चन्दौली की जिलाध्यक्ष को घर में घुसकर पीटा, सिद्धांत जायसवाल पर साजिश रचने का आरोप , पांच में खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर :मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया में बुधवार सुबह सपा के चंदौली महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रामनगर निवासी सिद्धांत जायसवाल पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि घर में मौजूद बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने सिद्धांत जायसवाल समेत उर्मिला यादव, मोनी यादव, मनोज यादव और अमित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

मढ़िया निवासी गार्गी सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह घर पर थीं। इसी दौरान उनके पुराने कारोबारी साझेदार प्यारे मामा निवासी सूजाबाद पड़ाव घर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद प्यारे मामा के परिवार के लोग उर्मिला यादव, अमित यादव, मनोज यादव और मोनी यादव घर में घुस आए और लोहे की रॉड, डंडे व लाठी से हमला कर दिया।
गार्गी सिंह के अनुसार आरोपियों ने बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और बेरहमी से पीटा। इस दौरान गले से सोने की चेन, लकेट, कान की बाली और नाक की पिन भी छीन ली गई। घर में मौजूद बच्चों प्रतिज्ञा सिंह और प्रगति सिंह को भी नहीं बख्शा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल महिला को मुगलसराय राजकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर पाए गए हैं।
पीड़िता ने मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सिद्धांत जायसवाल ने उन्हें धमकी दी थी कि “तुम्हें खत्म कर देंगे और आगे नहीं बढ़ने देंगे।” पीड़िता ने आशंका जताई कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने और जान से मारने की नीयत से हमला कराया गया।
CCTV फुटेज बना अहम साक्ष्य
पीड़िता का दावा है कि घर में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस अब फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और घटना की पुष्टि में जुटी है।
बच्चों तक को नहीं बख्शा
हमले के दौरान घर में मौजूद दो बच्चियों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।



