अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

शराब की एक दुकान को पांच माह में तीसरी बार चोरों ने बनाया निशाना, पास में पुलिस चौकी फिर भी नहीं रुक रही चोरी

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक शराब की दुकान को चोरों में पांच माह में तीसरी बार निशाना बनाया है । दुकान के मैनेजर के अनुसार इस बार चोरों ने लगभग 60 हजार रूपये नगद और 50 हजार रूपये मूल्य की शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया है । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। 

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि उन्हें इस बात का भी डर नहीं है कि जिस मकान या दुकान में चोरी करने का रहे है, वहां से कदमों पर पुलिस मौजूद रहती रहती है ।

मुगलसराय कोतवाली के क्षेत्र के रेलवे पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक शराब की दुकान को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया । चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी नगदी समेत शराब की महंगी बोतलों पर भी हाथ साफ कर दिया ।

इसके पहले चोरों ने दो बार और घटना को अंजाम दिया था। सबसे पहले चोरों  ने 16 जनवरी को शराब की दुकान के पीछे से बाउंड्रीवॉल फांदकर लगदी सहित 80 हजार रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया था । इसके बाद 15 फरवरी को चोरों ने फिर से दुकान को निशाना बनाया । इस बार चोरों ने  70 हजार रूपये नगदी सहित 16280 मूल्य के कीमती शराब की बोतलें चुरा ले गए थे ।

दोनों बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ही दुकान में पिछली बार हुई चोरियों पर पीड़ित की ओर से तहरीर तो दी गई थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकान चलाने को मजबूरी के आगे दुकानदार विवश रहा । दोनों ही बार मामला दर्ज नहीं हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button