अध्यात्मउत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीधानापुरपंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरपीडीडीयू नगरबिहार

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने घर पर रखा छठ व्रत, छठी मैया से मांगा यूपी में फिर से सरकार बनने का आशीर्वाद

पैतृक आवास पर विधि-विधान से कर रहीं पूजा-अर्चना, देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने भी छठी मैया की आराधना के लिए व्रत रखा है। वह अपने पैतृक आवास पर ही पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही हैं। छठ पर्व के अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का प्रतीक है। छठी मैया से उन्होंने प्रार्थना की है कि देश और प्रदेश की जनता हमेशा खुशहाल रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनने का आशीर्वाद भी मांगा है। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-समृद्धि आए।

घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, प्रशासन अलर्ट

उधर, छठ पूजा को लेकर जिलेभर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। व्रती महिलाएं हाथों में पूजन सामग्री और कलश लेकर छठी मैया के गीत गाते हुए घाटों की ओर पहुंची हैं। जिले में कुल 636 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button