सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से ऑटो टकराया, दुर्घटना में तीन माह के मासूम की मौत, छह लोग घायल

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटेसर के समीप मंगलवार की भोर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक ऑटो का जबरदस्त टक्कर हो गई । इस दौरान तीन माह की मासूम की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए । चकिया मंगरौर के रहने वाले कऑटो सवार सभी लोग बनारस स्थित घाट से दाह संस्कार कर घर वापस लौट रहे थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।

चकिया कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर गांव का रहने वाले परिवार के लोग मां का दास संस्कार करने बनारस गए थे । वहां दाह संस्कार पूरा कर ऑटो से वापस लौट रहे थे । जैसे ही ऑटो कटेसर के समीप पहुंचा कि तभी वह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे सके ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई । इस दौरान ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए । सड़क दुर्घटना में विकास नामक व्यक्ति की तीन माह की पुत्री ऋचा की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के ही लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है ।

दुर्घटना में छह लोग घायल
कटेसर के पास ऑटो और ट्रेलर में हुई टक्कर में मोहित प्रसाद (40), बेबी(36), आनंद (06), वैशाली (14 ),
शशि(45), संजय (41) घायल हो गए । सभी मंगरौर के रहने है ।
नहीं दिया ध्यान तो होंगे बड़े हादसे
पड़ाव से रामनगर रोड पर कटेसर के पास कई ट्रक और ट्रेलर अक्सर रात में सड़क किनारे खड़े रहते है। वहीं अब कुछ दिनों में ठंड का मौसम आ जायेगा । उस दौरान कोहरा होने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक और ट्रेलर दिखाई नहीं देंगे जो कि बड़े हादसे का सबब बन सकते है ।



