क्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

दर्दनाक : पहले पुत्र को फांसी के फंदे पर लटकाया, फिर खुद फंदे पर लटक कर दे दी जान…

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वेस्टर्न बाजार के रहने वाले युवक ने अहमदाबाद में पुत्र को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे थी। घटना के बाद बुधवार को पिता-पुत्र का शव अहमदाबाद से एंबुलेंस के पीडीडीयू नगर स्थित आवास पर पहुंचा। एक साथ दो शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में परिवार वालों ने मणिकर्णिका घाट पर युवक का दाहसंस्कार किया वहीं उसके पुत्र को जल प्रवाह कर दिया। युवक को उसके पिता ने मुखग्नि दी। घटना से मर्माहत परिवार वालों ने मृतक की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

नगर के वेस्टर्न बाजार के रहने वाले अशोक गुप्ता का पुत्र अंशु गुप्ता (32) नगर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। वर्ष 2018 में उसकी शादी सन्नी बोरू से हुई थी। सन्नी बोरू को तत्कालीन डीआरएम विद्याभूषण उसे अपनी पुत्री की तरह मानते थे। इसके बाद सन्नी और अंशु दिल्ली रहने लगे। दोनों को एक पुत्र रेयांश था। दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। अंशु के भाई सौरभ ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे आये दिन काफी परेशान करती थी। इस बाबत उसने दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में कई बार इस बाबत प्रार्थना पत्र भी दिया था।

एक सप्ताह पूर्व दोनों में काफी विवाद हो गया। इसके बाद वह दिल्ली से अहमदाबाद अपने पिता के पास आ गया। अंशु के पिता अशोक गुप्ता अहमदाबाद में नौकरी करते है। वहां आने के बाद 13 जुलाई की रात उसने एक कमरे में पहले अपने पुत्र रेयांश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उसकी मौत के बाद अंशु ने खुद भी फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button