क्राइमचंदौलीपीडीडीयू नगर

अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल सतीश पटेल नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस आरोपी युवक के पास एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है । इस मामले पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है । घटना के बाद से अभी क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है । आज भी अंजान व्यक्तियों को गांव में देखकर लोग चिंतित हो जा रहे है । पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी भी तमंचा के साथ घटना स्थल पर मौजूद था

22 जुलाई को मुगलसराय कोतवाली धरना गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आठ नामजद और दो से तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था । इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। हालांकि असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी । इसने बाद पुलिस ने इस प्रकरण तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार किया था । पुलिस ने बताया था कि तीनों युवकों ने कल्लू और इसके साथियों को भागने में मदद की थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार की रात सतीश पटेल नामक युवक को नगर स्थित जीआरपी  बैरेक के पास से गिरफ्तार किया है।  इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि सतीश पटेल घटना वाले दिन वहां असलहा के साथ मौजूद था । आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button