
NEWS GURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुरहना नेशनल हाईवे अंडरपास के समीप बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मैजिक से वापस लौट रहे व्यापारी व चालक को मारपीट कर 45 हजार नगदी सहित मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार को सीओ की जांच के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना अंतर्गत सुरहां गांव निवासी रविंद्र कुमार अपने ड्राइवर रोहित सिंह के साथ मैजिक पर धान का बीज लेकर गोरखपुर बेचने के लिए गए थे। धान का बीज बेचने के बाद दोनों लोग मैजिक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान करहना रिंग रोउ अंडरपास के पास लगभग एक गाड़ी रोककर कर पेशाब करने लगे। तभी वहां एक बाइक पर पहुंचे तीन बदमाशों ने व्यापारी को उसके चालक से मारपीट कर उनसे 45 हजार रुपये नगदी समेत मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां किसी के मोबाइल से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। वहीं उन्होंने घटना के बाबत अपने चाचा को जवाहिर प्रसाद को बताया । घटना की जानकार होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं उनके चाचा भी वहां पहुंचे। बृहस्पतिवार को घटना संज्ञान में आने के बाद सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच और पीड़ित को मौके पर बुलाकर पूरी जानकारी हासिल की। जांच के बाद सीओ के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली पुलिस को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



