अलीनगरउत्तर प्रदेशकोर्टक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिकशिक्षा

जिले में शिक्षा बनी खिलवाड़…. किड्स कार्नर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर संकट, प्रबंधन को अब याद आया कि “विद्यालय प्राप्त नहीं है”

यू-डायस और अपार आईडी के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानाध्यापक का किया घेराव

NEWS GURU पीडीडीयू नगर :  जिले में शिक्षा व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है । नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल में सोमवार प्रबंधन की ओर से दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया कि “विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं है” इसकी जानकारी होते ही अभिभावकों में आक्रोश पनप गया। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया गया विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा है तो बच्चों का प्रवेश नहीं लेना चाहिए। प्रवेश लेने के बाद स्कूल गेट पर विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं है का नोटिस चस्पा कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

यूरोपियन कालोनी स्थित महिला कल्याण संगठन की ओर से संचालित किड्स कॉर्नर स्कूल के छात्र-छात्राएं अन्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए भटक रहे हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा है, ऐसे में स्कूल प्रशासन को बच्चों का प्रवेश नहीं लेना चाहिए था। प्रवेश के बाद स्कूल गेट पर ‘ विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं’ का नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अभिभावकों ने बताया कि किड्स कार्नर स्कूल की प्रधानाध्यापक ने पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर बच्चों के प्रवेश में प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। लेकिन रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा यू-डायस नंबर और अपार आईडी अनिवार्य बताते हुए प्रवेश से मना किया जा रहा है, जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यू-डायस नंबर और अपार आईडी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो डीआरएम कार्यालय का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर प्रीति कुमारी, सोनी यादव, पतालू, मनोज, प्रमोद अग्रहरि, शबनम, सलमान आदि मौजूद रहे।

बिना मान्यता के चला था विद्यालय, अंजान बने रहे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी

नगर में  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से सटे ही पिछले एक दशक से बिना मान्यता के किड्स कार्नर स्कूल का संचालन हो रहा है। इसका संचालन रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से किया जाता है। संगठन में अधिकारियों की पत्नी ही अध्यक्ष और सदस्य हैं। बावजूद इसके आज तक स्कूल की मान्यता नहीं ले सके। पिछले एक दशक से बिना मान्यता के स्कूल का संचालन शिक्षा विभाग पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ छोटे-छोटे स्कूलों की जांच के नाम पर अधिकारी धौंस जमाते हैं। वहीं आज तक कभी इस स्कूल के मान्यता की जांच ही नहीं हुई। यही नहीं हो हल्ला के बाद भी स्कूल ने स्वयं नोटिस चस्पा किया कि बिना मान्यता के स्कूल चल रहा है। शिक्षा विभाग ने इसे संज्ञान में नहीं लिया है।

मामला संज्ञान में आया है जल्द ही मामले की जांच कर रेल अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।—मनोज यादव, बीईओ, नियामताबाद

-किड्स कार्नर स्कूल से अपार आईडी न मिलने का मामला संज्ञान में आया है। कार्मिक विभाग इस मामले में उचित कार्यवाही कर रही है। किसी भी बच्चों के अगली कक्षा में प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं होगी।- विश्वनाथ, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, डीडीयू मंडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button