उत्तर प्रदेशचंदौलीपीडीडीयू नगर

विभाजन की त्रासदी को याद कर खिलाड़ियों ने निकाला कैंडल मार्च

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खेल कार्यालय की ओर से उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने देश के विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने और विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद खिलाड़ियों और खेल विभाग के कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि देश का विभाजन इतिहास की एक बेहद दर्दनाक घटना थी, जिसकी पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का उद्देश्य उस दौर के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही नई पीढ़ी को इतिहास के इस दुखद अध्याय से परिचित कराना है।

कैंडल मार्च के माध्यम से खिलाड़ियों ने आपसी सौहार्द, एकता और शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्राम पाल, अजय शर्मा, अमित पांडेय, पूनम यादव, आशीष जायसवाल, संतोष कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button