उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीजीआरपीनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

डीडीयू जंक्शन पर एक दिन में मिले दो शव, मचा हड़कंप

प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में मिले शव, दोनों की नहीं हो सकी शिनाख्त

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शुक्रवार को एक ही दिन में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक घुमंतू अथवा भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले प्रतीत हो रहे हैं। जीआरपी के अनुसार, पहला शव प्लेटफॉर्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर मिला। वहीं दूसरा शव टिकट घर के समीप रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में पड़ा मिला। दोनों शवों की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को मर्चरी भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतक प्रथम दृष्टया मांगने वाले प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

जंक्शन पर बढ़ रही घुमंतू और भिखारियों की संख्या
गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से घुमंतू तथा भीख मांगने वाले लोगों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में एक ही दिन में दो शव मिलने की घटना ने रेलवे परिसर में उनकी स्थिति और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button