
NEWS GURU पीड़ीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव में जुए का सिंडिकेट चलाने वालों पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने कारवाई तेज कर दी है । पुलिस अधीक्षक ने देवता यादव, मग्गू पटेल और उसके पुत्र राहुल पटेल पर 25- 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस अब जुए से अर्जित उनकी संपत्तियों का भी ब्यौरा एकत्र करा शुरू कर दिया है ।

कोर्ट में सरेंडर कर सकते है फरार आरोपी
जिले में बड़े पैमाने पर जुए का सिंडिकेट चलाने वाले देवता यादव, मग्गू पटेल और राहुल पटेल को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है । सूत्र बताते हैं कि तीन लोग पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर भी कर सकते है ।
देवता के है बड़े पॉलिटिकल कनेक्शन
जुए का देवता यानी सुनील कुमार यादव का पॉलिटिकल कनेक्शन की चर्चाएं भी खूब हो रही है । देवता यादव के कई माननीय के साथ फोटो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। चर्चा है कि पुलिस विभाग में सिपाही और टू स्टार वालों से उसके बहुत अच्छे कनेक्शन है । कई वर्दीधारियों के साथ भी उसकी कई फोटो है।
सिवान में रहने वाले बुजुर्ग को मिलती रहती थी धमकियां
पुलिस ने सेमरा गांव के जिस सिवान में जुए का अड्डा चलता था, वहां एक बुजुर्ग दंपति रहते है । बुजुर्ग जैसू यादव ने बताया कि क्षेत्र में हर दिन जुआरियों का अड्डा लगता था। इस बात का जब वो विरोध करता था तो जुए का सिंडिकेट चलाने वाले उसे वहां से भाग देने की धमकी भी मिलती थी ।
फरार आरोपी देवता यादव, मग्गू पटेल और उसके पुत्र राहुल पटेल पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है । वहीं जुए से अर्जित सम्पत्ति का भी ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। आदित्य लांघे, पुलिस अधीक्षक, चन्दौली



