सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से छीना रूपयों से भरा बैग..घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फॉर्चून ऑयल कम्पनी के सेल्समैन से रूपयों से भरा बैग छीन लिया । पीड़ित के अनुसार बैग में लगभग एक लाख 30 हजार रुपए पड़े हुए थे । घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनंत चन्द्रशेखर समेत कोतवाली फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की आसपास के लोगो से पूछताछ के साथ सीसी कैमरों को खंगालने में जुट गई। पीड़ित के अनुसार दो बाइक पर पांच बदमाश सवार थे।

वाराणसी के विशेश्वरगंज निवासी मेहताब फॉर्चून ऑयल कंपनी में सेल्समैन का काम करते है। हर रोज की तरह गुरुवार को दिन में लगभग तीन बजे अपने मोपेड से तगादे पर निकले थे। तगादा करके मेहताब रामनगर से पड़ाव की ओर आ रहे थे ।
मेहताब मोपेड से जैसे ही चौराहट गांव के समीप पहुंचे की तभी दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने उनका बैग छीन किया । इस दौरान उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई । जबतक वह कुछ समझ पाते एक बदमाश एक बाइक से साहूपूरी और दूसरी बाइक से ओर भाग निकलें ।
घटना की जानकारी मिलते हीं एडिशनल एसपी अनंत चन्द्रशेखर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए । आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस सीसी कैमरे को खंगालने में जुट गई ।



