इंसानियत हुई शर्मशार, नाले में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी स्थित सुपर मार्केट के पास एक बड़े नाले में नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बच्चे का शव मिलने ze क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों ने इस कृत्य को मानवता के खिलाफ बताया ।
शनिवार की दोपहर कुछ लोगों ने सुपरमार्केट स्थित नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा । शव की सूचना पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने बच्चे के शव के बारे में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था । लोग इस कृत्य को निंदा करते नजर आए । कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी ।



