अलीनगरउत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़

यात्रियों के लिए खाने का हुआ संकट तो सिख समाज ने लगाया लंगर, स्टेशन के बाहर पिछले चार दिनों से रात में चल रहा है लंगर

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : नगर स्थित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और चढ़दी कला कार सेवा संस्था की ओर से पिछले चार दिनों से स्टेशन के बाहर लंगर की सेवा की जा रही है। हर रोज तीन सौ से चार सौ लोगों को भोजन प्राप्त हो रहा है। इसमें अधिकतर लोग आस पास के कामगार और यात्री शामिल है ।

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के जनरल सेक्रेट्री सरदार महेंद्र सिंह ने बताया कि दरअसल स्टेशन रोड पर काफी संख्या में ढाबे और भोजनालय संचालित होते थे । ध्वतीकरण की कार्रवाई के दौरान सभी टूटे गए है । ऐसे में राहगीरी और यात्रियों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है । हालांकि कुछ लोग ठेले भोजन बेच रहे है लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते ये लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी और चढ़दी कला कार सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास के लंगर की व्यवस्था की गई । पिछले चार दिनों लंगर लगाया जा रहा है । प्रयास रहेगा कि आगे भी यह कार्य जारी रहेगा ।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार शम्मी सिंह सहित चढ़दी कला कारसेवा संस्थान के सभी सेवादार मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button