क्राइमचकियाचंदौलीटॉप स्टोरीजनौगढ़पीडीडीयू नगर

अनुचित लाभ के लिए विवेचना को लंबित रखने पर एसपी आकाश पटेल का कड़ा एक्शन,  निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या को किया निलंबित

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ा एक्शन लेते ही विवेचन सेल के निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या को निलंबित कर दिया है । निरीक्षक के विरुद्ध यह कार्रवाई कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और विवेचनात्मक नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों में कार्रवाई की गई है ।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार  मु०अ०सं०-280/2024, धारा-103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान  निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या द्वारा नामित अभियुक्तगण को नियमानुसार बिना कोई नोटिस दिए, अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित रखा गया।


इसके अतिरिक्त, उच्चाधिकारियों द्वारा उक्त महत्वपूर्ण विवेचना को त्वरित गति से निस्तारित करने करने के  समय-समय पर कड़े निर्देश दिए गए थे, परंतु उक्त निरीक्षक द्वारा उन निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना की गई और विवेचना के स्थापित विधिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर की जांच में यह सभी गंभीर तथ्य पूर्णतः सही पाए गए। ‘उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली-1991’ के नियम-17(1)(क) के प्रावधानों के अंतर्गत उक्त निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई न करना तथा कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button