उत्तर प्रदेशकोर्टक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

लोन दिलाने का झांसा, फिर बैंक में रचा 9.82 लाख की हेराफेरी का खेल! ,बड़ौदा यूपी बैंक का मामला…

शाखा प्रबंधक का बेटा और बैंक के कर्मचारी भी घेरे में, फर्जी चेकबुक के जरिये रकम निकालने का आरोप

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । बैंक से लोन दिलाने के नाम पर कथित तौर पर ऐसा खेल किया गया कि आवेदक के नाम पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। आवास और पोल्ट्री फार्म के लिए लोन लेने पहुंचे व्यक्ति के नाम पर 9.82 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। प्रकरण में बड़ौदा यूपी बैंक के तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक, उनके बेटे और अन्य लोगों की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा का है। शिकायतकर्ता राजनाथ निवासी नसीरपुर , थाना चंदौली  के मुताबिक, उसने जून 2019 में आवास और पोल्ट्री फार्म के लिए कुल 9.82 लाख रुपये के ऋण का आवेदन किया था। उस समय तत्कालीन शाखा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह के बेटे विक्रम सिंह एजेंट के रूप में काम करते थे। आरोप है कि हरिमोहन तिवारी के साथ मिलकर ऋण दिलाने के नाम पर उससे आवेदन और अन्य कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आवास के लिए पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत होने की बात बताई गई, जबकि पोल्ट्री फार्म के लिए शेष 9.82 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत नहीं होने की जानकारी दी गई। बाद में बैंक से मिली जानकारी में कथित तौर पर पता चला कि फर्जी चेकबुक के माध्यम से 9.82 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई और उसके नाम पर कर्ज दर्ज कर दिया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने पूरी रकम जमा करने के लिए संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद 11 मई 2022 को तत्कालीन बैंक प्रबंधक और अन्य आरोपियों को कानूनी नोटिस भेजा गया। अलीनगर थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई।

प्रार्थना पत्र में तत्कालीन शाखा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह, उनके बेटे विक्रम सिंह, हरिमोहन तिवारी समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। मामले में न्यायालय के समक्ष भी कार्रवाई की गुहार लगाई गई। न्यायालय ने मामले में।आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया । इसके बाद पुलिस तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में।आगे की कार्रवाई में जुट गई है । इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button