दिन में एडीएम नहीं मना पाए व्यापारियों को शाम को एसडीएम ने संभाला मोर्चा, वार्ता के बाद समाप्त हुआ फल-सब्जी व्यवसायियों का धरना

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर : नगर में तीन सूत्री मांगों के समर्थन पिछले पांच दिनों से चल रहा फल सब्जी व्यवसायियों का धरना एसडीएम राजेश कुमार वर्मा से वार्ता में बाद मंगलवार को रात में साढ़े आठ बजे समाप्त हो गया। हालांकि में एडीएम चन्दौली से भी दिन में कोतवाली परिसर व्यापारियों से वार्ता के समस्या के समाधान का प्रयास किया था लेकिन इस वक्त बात नहीं बन सकी थी …

फल सब्जी व्यावसायियों की ये थी तीन मांगे
फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से तीन मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गई थी। इसमें पहली मांग स्थाई उपमंडी की मांग थी, दूसरी मांग वेंडिंग जोन बनाए जाने की थी ताकि फल सब्जी के ठेला व्यवसाई सम्मानजनक तरीके से अपना कारोबार कर सके । इसके अलावा फल सब्जी के वाहनों को नो इंट्री की व्यवस्था से मुक्त रखा जाए।

इस समझौते पर समाप्त हुआ धरना
फल सब्जी व्यवसायियों का धरना के बाबत वार्ता की कमान मंगलवार की रात एसडीएम पीडीडीयू तहसील राजेश कुमार वर्मा ने संभाली। कोतवाली परिसर ने हुई वार्ता के बाद फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सोनकर की ओर से धरना समाप्ति की घोषणा कर दी गई। व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुए समझौते के तहत सहमति बनी कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव तैयार के शासन को भेजा जाएगा । इसके अलावा फुटकर फल सब्जी व्यवसायियों को के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाने की दिशा में कार्य होगा। इसे साथ ही फल सब्जी के परिवहन लिए छोटे व्यवसायिक वाहन जैसे पिकअप आदि के आवश्यक बाधित नहीं किया जायेगा।
ढाई प्रतिशत देते है मंडी शुल्क फिर भी सुविधा कुछ नहीं
नगर स्थित सब्जी मंडी में 60 से 70 आढ़ती कारोबार कर रहे है । संगठन के अध्यक्ष नारायण सोनकर के अनुसार मंडी के अधिकायों द्वारा ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वसूला जाता है । इसके बाद भी को व्यवस्था नहीं है । बाद सवाल ये है जब किसी प्रकार की उप मंडी है ही नहीं तो मंडी शुल्क क्यों वसूला जाता है ….?



