उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

पुलिस की तत्परता से दो परिवारों को मिली राहत, लापता बच्चा सकुशल बरामद; भटके युवक की भी परिजनों से कराई गई पहचान

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली  पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की दो तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस की सक्रियता से जहां लापता हुआ चार वर्षीय मासूम कुछ ही समय में सकुशल बरामद हो गया, वहीं कस्बे में भटक रहे एक युवक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई।

लाट नंबर एक निवासी अमित श्रीवास्तव के घर में रुद्राभिषेक की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान उनका चार वर्षीय छोटा बेटा स्वरांश दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक घर से लापता हो गया। मासूम के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस और परिजनों की संयुक्त टीम ने बच्चे को सहजौर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बताया गया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

इसी तरह पुलिस को कस्बे में एक युवक संदिग्ध एवं विक्षिप्त अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना पता मुंगेर, बिहार बताया। पुलिस ने तत्काल मुंगेर के संबंधित थाने से संपर्क कर युवक के बारे में पूरी जानकारी साझा की। इसके बाद उसके परिवार की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस की सक्रियता ने एक परिवार को अपने मासूम बच्चे से मिलाया, वहीं दूसरी ओर भटक रहे युवक को भी उसके परिवार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button