अलीनगरउत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीधानापुरनौगढ़पीडीडीयू नगरप्रशासनिक

‘तुम्हारा पति खून की उल्टी कर मर जाएगा’… डर दिखाकर ओझा ले उड़े सोने का लॉकेट…

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर । धानापुर थाना एकत्र के नरौली गांव में गुरुवार को दो कथित ओझाओं ने एक विवाहिता को उसके पति की मौत का भय दिखाकर ठगी कर ली। आरोप है कि दोनों ने महिला को डराया-धमकाया और पति की सलामती के नाम पर पहले साड़ी और रुपये मांगे। इसके बाद मंत्र-तंत्र का झांसा देकर महिला से सोने का लॉकेट ले लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नरौली गांव में विवाहिता गुरुवार को घर के बाहर अकेली बैठी थी। इसी दौरान दो कथित ओझा वहां पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने महिला से कहा कि उसके पति को जल्द ही खून की उल्टी होगी और उसकी मौत हो जाएगी।

पति को बचाने का झांसा देकर कथित ओझाओं ने महिला से पहले साड़ी और रुपये मांगे। इसके बाद मंत्र पढ़ने का नाटक करते हुए महिला को एक वस्तु दी गई। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने महिला से सोने का लॉकेट भी मांग लिया।

महिला के मुताबिक, कथित ओझाओं ने लॉकेट को एक कागज में लपेटकर उसे वापस देते हुए कहा कि इसे शाम पांच बजे के बाद ही खोलना। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने कागज खोलकर देखा तो लॉकेट गायब था। इसके बाद दोनों कथित ओझाओं की तलाश शुरू की गई, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
लिखित तहरीर नहीं मिली

इस संबंध में निरीक्षक एसएस आदर्श ने बताया कि अभी मामले में लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button