चकियाचंदौलीधानापुरपीडीडीयू नगरस्पोर्ट्स

पत्रकार इलेवन ने 10 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला, महेंद्र पटेल बने मैच के हीरो,

मुगलसराय नगर पालिका प्रीमियर लीग का आगाज

NEWS GUURU पीडीडीयू नगर  : मुगलसराय नगर पालिका प्रीमियर लीग का शुभारंभ शुक्रवार को पत्रकार 11 और सभासद इलेवन के बीच हुआ।  उद्घाटन मैच में पत्रकार 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभासद इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम ने 19 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए महेंद्र पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


पत्रकार 11 के कप्तान सरदार कमलजीत सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सभासद शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सभासद 11 की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरी सभासद इलेवन  की ओर से प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना व सभासद सुरेंद्र चौहान ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

टीम ने शुरुआती चार ओवर में बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाए लेकिन पांचवें ओवर में महेंद्र पटेल ने सुरेंद्र चौहान को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सभासद इलेवन की पारी लड़खड़ा गई। हालांकि राजीव मोहन सक्सेना ने अंतिम ओवरों में कुछ आकर्षक शॉट खेलते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया और अंत तक नाबाद रहे।

101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज महेंद्र पटेल और सुनील यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज तीन ओवर में 50 रन पूरे कर दिए। सुनील यादव 82 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट हुए।इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोस्वामी ने महेंद्र पटेल का साथ देते हुए टीम को 19 गेंद शेष रहते जीत दिला दी

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर और समाजसेवी महेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया। सोनू किन्नर ने कहा कि नगर पालिका प्रीमियर लीग का आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। आगे भी नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजक सभासद आरती यादव और समाजसेवी श्रवण यादव ने सभी पत्रकारों और सभासदों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी सतीश जिंदल, मिंटू अरोड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली,, पीके सिंह, संजय सिंह शक्ति, आसाराम यादव, संजय यादव, अशोक यादव, संदीप यादव, शाहिद सहित पत्रकार अमित द्विवेदी, उमेश कुमार, रंधा सिंह, चंचल यादव, सुनील सिंह,  रंजीत यादव, निजाम भाई, शशिशंकर , शमशेर चौधरी, अजय यादव, बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button