उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

पीडीडीयू तहसील के तहसीलदार और नायब तहसीलदार से नाराज हुए डीएम, फिर दिया ये कड़ा आदेश


NEWS GUURU चंदौली : डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर, करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा लंबित न्यायिक वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में मंडी, आबकारी, परिवहन, खनन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभागों की वसूली एवं प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडी शुल्क से राजस्व वसूली कम रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया और निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
पीएम आवास (शहरी) योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा जिन लाभार्थियों ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उनसे नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी विभागीय कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। साथ ही डाटा फीडिंग जैसे तकनीकी कार्यों की स्वयं निगरानी करने पर बल दिया, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, उप निदेशक कृषि भीमसेन, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक सम्भागीय अधिकारी सर्वेश गौतम, डिप्टी आरएमओ राधवेंद्र सिंह रहे।

एसडीएम लंबित वादों का समय से करें निस्तारण

जिलाधिकारी चंद्रमोहन ने उप जिलाधिकारियों को न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने को वादों के निपटारे में अनावश्यक देरी से बचे और न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button